क्या जवाब देना जरूरी है...
क्या जवाब देना जरूरी है... अगर कोई अापके मन की न कहे और अपने मन की जी भर कर आपको सुनाए तो क्या जवाब देना जरूरी है... बिना राग-द्वेष आपके मुंह से निकली बात का बतंगड़ बनाए और फिर सारा इल्जाम आप पर लगाए, तो क्या जवाब देना जरूरी है... आपके एक तीर के बदले सौ वार कर जाए और फिर हमले की शुरूआत का ठीकरा आपके सिर पर फोड़, खुद को बेकसूर बताए तो क्या जवाब देना जरूरी है.. वो आपका हमदर्द बन आपको सौ बात सुनाए, पर जब आप उन्हें अपना दोस्त मान उनसे दिल्लगी करें और वो इसे दिल से लगाएं तो क्या जवाब देना जरूरी है...